{"_id":"5d6abcbb8ebc3e93c6336c99","slug":"no-entry-without-uniform-bageshwar-news-hld3549773143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ड्रेस वाले विद्यार्थियों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ड्रेस वाले विद्यार्थियों की नो एंट्री
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज बागेश्वर में छात्रों की प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती से होती नोकझोंक।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज में छात्रनेताओं के बवाल के बाद पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। शनिवार को कॉलेज ड्रेस में आईकार्ड लेकर पहुंचे छात्रों को ही कॉलेज प्रवेश की अनुमति मिली। शुक्रवार को कॉलेज में कुछ छात्रनेताओं काफी बवाल किया था। इसके चलते कॉलेज परिसर में शनिवार को सुबह से ही फायरब्रिगेड और पुलिसकर्मी तैनात रहे। कॉलेज गेट पर बिना ड्रेस और आईडी के पहुंचे कई छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके विरोध में कुछ छात्रनेताओं की प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती से नोकझोंक भी हुई। बाद में मामला शांत हो गया। प्राचार्य ने छात्रनेताओं से अनुशासन में रहने की अपील की है।
आज भी खुला रहेगा बागेश्वर का डिग्री कॉलेज
बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज में रविवार को प्रवेश होंगे। कॉलेज में नौ सितंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव चलते यह निर्णय लिया। प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि कई छात्रों को प्रवेश नहीं करा पाए हैं, इसके चलते रविवार को भी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। पात्र आवेदकों को प्रवेश के बाद शुल्क जाम कर परिचय पत्र बांटे जाएंगे। इसी आधार पर छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूची भी बनेगी।
चुनाव प्रचार खर्च की सीमा 25 हजार रुपये
बागेश्वर। प्रशासनिक अधिकारियोें ने बैठक करके प्रत्याशियों से छात्रसंघ चुनाव प्रचार में 25 हजार से कम खर्च करने की बात कही है। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज परिसर से बाहर जुलूस निकालने पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस दौरान एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, चुनाव प्रभारी नरेश कुमार, एसडीएम राकेश तिवारी, कोतवाल टीआर वर्मा, ईओ राजदेव जायसी, डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. हेम चंद्र दुबे उत्तर, हरीश सोनी, नवीन साह, अनिल कार्की, इंद्र सिंह परिहार आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
हॉस्टल के छात्रों के लिए परेशानी बना चुनाव
बागेश्वर। छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्धन के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने शनिवार को प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि बाहरी लोग शाम को मैदान में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। इससे अनुशासन भी खराब हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, वसंत कुमार, यशवर्धन आर्य, मनोज कुमार, कमल कुमार, गोकुल कुमार आदि थे। ब्यूरो