फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no compromise between andolankari and Authority

आंदोलनकारियों ने अधिकारियों को लौटाया

Sat, 26 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

पोथिंग के ग्रामीणों का 14 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शनिवार 12वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों का दल पहुंचा। एसडीएम केएस टोलिया ने आंदोलनकारियों को उनकी मांगों पर अब तक हुई प्रगति पर विभागवार जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान में लगे हैं उन्हें कुछ समय दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने एसडीएम की बातों को ध्यान से सुना लेकिन समस्याओं का समाधान होने पर ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। सभा में आंदोलनकारियों ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। वहां पर तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी, संरक्षक खुशाल गढ़िया आदि थे। क्रमिक अनशन में पीतांबर जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, प्रयाग दत्त, नवीन, बलवंत, त्रिलोचन, मनोज, नवल किशोर, भास्करानंद, किशन सिंह बैठे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed