फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NLM in bageshwar

शहरी आजीविका मिशन के तहत 22 लोगों को ऋण मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
NLM in bageshwar
बागेश्वर में शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए साक्षात्कार देता आवेदनकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए 22 लोगों का ऋण स्वीकृत किया। बृहस्पतिवार को नगरपालिका सभागार में टास्क फोर्स कमेटी ने शहरी आजीविका मिशन रोजगार योजना के तहत किए गए आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लिया। इनमें से 22 लोगों को मुर्गीपालन, पशुपालन, सिलाई आदि स्वरोजगार के लिए 27.75 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि योजना के तहत 28 आवेदन मिले। इनमें से साक्षात्कार के लिए 23 आवेदनकर्ता आए। साक्षात्कार के दौरान जिला लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती, सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विजय आर्य, उद्योग विभाग से रवींद्र पंत, गंगा अधिकारी, गणेश सिंह शाही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed