{"_id":"6432fae8d6d281c04e077bb6","slug":"nh-sinks-in-kapkot-market-bageshwar-news-c-8-1-107409-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट बाजार में एनएच धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट बाजार में एनएच धंसा
Sun, 09 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट बाजार में एनएच पर पड़े गड्ढे में संकेत देने के लिए पत्थर लगाते जागरूक युवा। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट बाजार से गुजरने वाले एनएच पर रविवार को एकाएक गड्ढा पड़ गया। उक्त स्थान पर स्क्रबर होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। जागरूक लोगों ने गड्ढे के आसपास अवरोधक लगाकर लोगों को सचेत किया है।
कपकोट-शामा-तेजम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपकोट में यूनियन बैंक की शाखा के पास रविवार दोपहर अचानक सड़क धंस गई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। सभासद तनुज तिरुवा और अन्य लोगों की नजर सड़क पर पड़े गड्ढे पर पड़ी। सभासद ने इसकी सूचना नगर व्यापार मंडल महामंत्री हेम कपकोटी और अन्य लोगों को दी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी। जिस समय सड़क धंसी उस समय वहां से कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था। अन्यथा हादसा हो सकता था।
सभासद तिरुवा, दीपक गढि़या, भूपाल सिंह, विनय सिंह, दिनेश राठौर, उमेद सिंह आदि ने गड्ढे के आसपास पत्थर लगाकर लोगों और वाहन संचालकों को सचेत किया। सभासद ने बताया कि उक्त स्थान पर स्क्रबर हो सकता है, जो धंस गया है। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है। कहा है कि सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो सड़क को और नुकसान पहुंचने की आशंका तो है। कई वाहन और राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।