फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   newly wed girl died of poisned water

जहर मिला पानी पीने से नव विवाहिता मौत

Wed, 13 Sep 2017 11:29 PM IST
गरुड़ (बागेश्वर)। , अमर उजाला ब्यूरो
गरुड़ (बागेश्वर)। , अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
newly wed girl died of poisned water
फाइल फोटो आरती पांडे - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक नव विवाहिता द्वारा जहर मिला पानी पीने से उसकी मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने  पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। थाना क्षेत्र बैजनाथ के मन्यूड़ा गांव की विवाहिता आरती पांडे का तीन माह पूर्व मन्यूड़ा गांव निवासी फौजी रवि पांडे से विवाह हुआ था। विवाहिता आरती ने बुधवार को खेत से घर पहुंचने पर घर में रखे पानी से भरे बर्तन से पानी पिया।
विज्ञापन


पानी पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे। परिवार के सदस्य घर से बाहर होने पर विवाहिता ने अपनी मां को अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। विवाहिता की मां और परिजन आपातकालीन वाहन की मदद से उसे उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए, लेकिन अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नव विवाहिता की मां और परिजन पानी से भरे उस बर्तन को भी अस्पताल लाए, जिससे आरती ने पानी पिया था।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रभारी डा. राजेश गुंज्याल ने  बताया कि पानी से भरे जिस बर्तन को विवाहिता के परिजन अस्पताल लाये थे, उसमें प्रारंभिक जांच में जहर के लक्षण पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही कानूनगो त्रिभुवन बोरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी का सैंपल  जांच के  लिए प्रयोगशाला देहरादून भेजा जाएगा। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बागेश्वर भेज दिया है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मृतका का पति शादी के कुछ माह माह बाद असम चला गया था। वह वहां फौज में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed