{"_id":"aba6d1dbf07927ae0ed147a49c6ae84e","slug":"new-worship-team-won-the-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पूजा की टीम ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पूजा की टीम ने जीती चैंपियनशिप
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 04 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नुमाइशखेत क्रिकेट क्लब की ओर से यहां नुमाइशखेत मैदान में ओपन प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मैच न्यू पूजा गारमेंट्स की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन
नुमाइशखेत में फाइनल मुकाबला न्यू पूजा गारमेंट्स और नुमाइशखेत क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। न्यू पूजा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नुमाइशखेत 15 ओवर मेें मात्र 145 रन ही बना सकी। पूजा गारमेंट्स ने 46 रनाें से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सहारा इंडिया के फ्रैंचाइजी हैड सुमित मेहता और नगर पालिका सभासद नवीन साह थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच प्रभांशु कपिल रहे।
विज्ञापन
अंपायर आकाश और शहबाज खान थे। इस मौके पर ललित धामी, आशुतोष पांडेय, सोनू हरड़िया, दक्ष, किशोर रौतेला, कुनाल रावत, रोहल कुमार, भूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।