फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Road in Kapkot

लाहुर-मिकिला खलपट्टा सड़क का भूमि पूजन के साथ काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
New Road in Kapkot
कपकोट में लाहुर- मिकिला खलपट्टा सड़क के काम का शुभारंभ करते विधायक, जिपं अध्यक्ष और अन्य। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। भूमि पूजन के साथ लाहुर-मिकिला खलपट्टा सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। करोड़ों की लागत से बन रही सड़क से 2500 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के साथ लाहुर-मिकिला खलपट्टा सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिंडारी ग्लेशियर सड़क के किमी 15 (बावे बैंड) से लाहुर-मिकिला खलपट्टा के लिए 12.69 करोड़ रुपये की लागत से 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के रखरखाव में 77.58 लाख रुपये खर्च होंगे। कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क पहली धुरी है। सरकार का लक्ष्य विकास की किरण गांव के अंतिम छोर में बसे व्यक्ति तक पहुंचना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, मंजीत देशवाल, सुरेश गढ़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, भाजपा मंडल महामंत्री बलबीर सिंह टाकुली, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री लाल सिंह टाकुली, ओमप्रकाश ऐठानी, रमेश सिंह गढ़िया, बहादुर सिंह, चरण सिंह, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed