{"_id":"678d4a3c96d2a2405e0a747a","slug":"new-bridge-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112616-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 16 लाख से बन रही तीन मीटर की पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 16 लाख से बन रही तीन मीटर की पुलिया
Mon, 20 Jan 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालन-खुनौली मोटर मार्ग में बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे कलमठ की समस्या से मिलेगी मुक्ति
कांडा (बागेश्वर)। ढालन-खुनौली मोटर मार्ग में बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे कलमठ से होने वाली परेशानी जल्द दूर होगी। लोनिवि ने सड़क पर कलमठ की जगह तीन मीटर की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया है। 16 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
जिले के बिलाड़ी, नायल, धपोला, मैठरा, भतौड़ा, पैसिया, रनकांडा और खुनौली गांवों को कांडा-बागेश्वर राजमार्ग से जोड़ने वाली ढालन-खुनौली सड़क में किमी दो पर बरसात में गधेरे का जलस्तर बढ़ने से कलमठ बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा था। कलमठ क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कलमठ क्षतिग्रस्त होने से कई बार आवाजाही बाधित हो रही थी। लंबे समय से कलमठ की सुरक्षा दीवार बह जाने से सड़क पर आवाजाही करने में खतरा बना हुआ था। अब लोनिवि ने कलमठ के स्थान पर पुलिया का निर्माण शुरु कर दिया है। पुल बनने से गधेरे का जलस्तर बढ़ने पर भी सड़क बंद होने की समस्या नहीं रहेगी। इधर लोनिवि के जेई संतोष कुमार ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी।