फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Books of Education Department in Bageshwar

नए शिक्षा सत्र शुरु का एक पखवाड़ा बीतने पर भी नहीं पहुंची पूरी पुस्तकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
New Books of Education Department in Bageshwar
बागेश्वर के शिक्षा विभाग के कार्यालय में आई किताबों की गिनती करते पुस्तक प्रभारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 11 दिन पहले हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। जूनियर कक्षाओं की 52 विषयों में से 41 विषय की किताबें ही विभाग को मिली हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 75 से मात्र नौ विषयों की किताब ही जिले में पहुंची हैं। किताब न आने के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य की शुरुआत करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक केे छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबें बांटी जानी हैं। शासन से प्राप्त पुस्तकों को सीआरसी स्तर से विद्यालयों में बंटवाया जा रहा है। हालांकि अप्रैल के दो सप्ताह बीतने के बाद भी जिले के स्कूलों तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में पूरी किताबें नहीं मिल सकीं हैं। एक से आठ तक की कक्षाओं की 11 विषयों की किताबें कम आईं हैं, जिनमें कक्षा सात के किसी भी विषय कीकिताब नहीं आई है। वहीं कक्षा तीन और पांच में बाल संस्कृत विषय की पुस्तक नहीं पहुंची है। हाईस्कूल-इंटर की 56 विषयों की पुस्तकें भी नहीं पहुंच सकी हैं। उपलब्ध विषयों में आठ कक्षा नौ की और एक कक्षा 12 के विषय की पुस्तक मिली है। कक्षा 10 और 11 के किसी भी विषय की किताब नहीं आई है।
विज्ञापन

सात सीआरसी में पहुंची किताब
बागेश्वर। शिक्षा विभाग के कार्यालय से सीआरसी के लिए पुस्तकें भेजने का काम शुरू हो गया है। जिले में कुल 44 सीआरसी हैं। इनमें से सात सीआरसी के लिए किताबें भेज दी गईं हैं। हालांकि अभी स्कूल तक किताबें नहीं पहुंचीं हैं। सोमवार को भी सीआरसी के लिए किताबें भेजने का काम जारी रहा। जिला पुस्तक प्रभारी उमेश जोशी ने कहा कि पुस्तकें भेजने का काम चल रहा है। उन्होंने सभी सीआरसी समन्वयकों ने पुस्तक प्राप्त कर उन्हें समय से विद्यालयों में भिजवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में पुस्तक भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी बेसिक और माध्यमिक स्तर की सभी पुस्तकें नहीं आईं हैं। जितनी पुस्तकें मिली हैं, उन्हें सीआरसी और विद्यालयों के लिए भिजवाया जा रहा है। अप्रैल के अंत तक सभी विषय की किताबें पहुंचने की उम्मीद हैं। पुस्तक आते ही विद्यालयों में भिजवा दी जाएंगी। - गजेंद्र सिंह सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed