{"_id":"58b6f5d54f1c1b965e832310","slug":"nepali-workers-wounded-leopard-in-bgrtola","type":"story","status":"publish","title_hn":" भगरतोला में तेंदुए ने नेपाली श्रमिक को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगरतोला में तेंदुए ने नेपाली श्रमिक को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
शेर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ गंगा के किनारे शौच करने गए एक नेपाली को तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। तेंदुए के आतंक से देवनाई घाटी के लोग डरे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पद्म बहादुर हाल निवासी वज्यूला बुधवार दोपहर शौच करने गरुड़ गंगा (भगरतोला) गया था। झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उसे एकाएक पंजा मारकर घायल कर दिया। नैपाली श्रमिक के चिल्लाने की आवाज सुनकर भगरतोला, कोलतुलारी और देवनाई के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे। तेंदुआ ग्रामीणों के घटना स्थल पर आने से पूर्व फरार हो गया था। ग्रामीण नेपाली को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ लाए। कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, देवनाई की प्रधान शोभा बोरा ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से आबादी में दिख रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कई बार कह दिया गया है।
विज्ञापन