{"_id":"5a0c6c0a4f1c1bf3538bd730","slug":"neither-teacher-nor-chairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पढ़ाने को मास्साब, न बैठने को कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पढ़ाने को मास्साब, न बैठने को कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर में प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में बच्चों को पढ़ाने के लिए न तो मास्साब है न बैठने के लिए कुर्सी-मेज। शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर अभिभावक सड़कों पर उतर आए। अभिभावकों ने गैंगघट के समीप धरना प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
काफलीगैर का इंटर कॉलेज जूनियर हाइस्कूल में संचालित किया जा रहा है। बच्चों के बैठने के लिए न कक्षा कक्ष है न ही कुर्सी-मेज। बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की संख्या भी पूर्ण नहीं है। पूर्व चेतावनी के अनुसार काफलीगैर क्षेत्र के दर्जनों अभिभावक राइंका काफलीगैर में शिक्षकों की तैनाती, हाइस्कूल और इंटर की कक्षाओं के लिए भवन निर्माण और बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की मांग को लेकर बुधवार को गैंगघट में एकत्र हुए।
इस अवसर पर शासन, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सभी अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि काफलीगैर का इंटर कॉलेज जूनियर हाइस्कूल के भवन में संचालित हो रहा है। सहायक शिक्षकों और प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है।
विज्ञापन
कई बार मांग करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पीटीए अध्यक्ष ठाकुर सिंह, दरबान सिंह रौतेला, हर्ष सिंह, हर सिंह, भूपाल राम, सुंदर सिंह, नीमंा देवी, पनुली देवी, मीना लोहनी सहित दर्जनों अभिभावक शामिल थे।