फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Negligence in vote counting will not be tolerated: Anuradha

मतगणना स्थल पर बिना अनुमति के नहीं मिलेगा प्रवेश : अनुराधा

Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence in vote counting will not be tolerated: Anuradha
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। आठ सितंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को डिग्री कॉलेज में मतगणना कार्मियोंं को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि मतगणना कार्मिकों के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है, जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जाना चाहिए। कार्मिकों से मास्टर ट्रेनरों की ओर से दिए जा प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को कहा। सीडीओ आरसी तिवारी ने भारत चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूर्णतया अनुपालन करते हुए मतगणना को सकुशल संपन्न कराने को और आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/सीईओ जीएस सौन ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होगा। ईवीएम से मतगणना के लिए 14 टेबल और पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस के लिए नौ-नौ टेबल लगी हैं। मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर दीप जोशी और डॉ. राजीव जोशी ने सभी कार्मिकों को मतगणना की सभी बारीकी बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के सिर्फ चार दिन शेष, घमासान होगी तेज

बागेश्वर। अब चुनाव प्रचार में मात्र पांच दिन और मतदान के लिए छह दिन का समय शेष है। भाजपा और कांग्रेस इस बची हुई अवधि में पूरी ताकत झोंकेंगे।
दोनों दल के दिग्गजों का जमावड़ा बागेश्वर में है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या समेत कई दिग्गज प्रचार में जुटे हुए हैं। आगामी दो और तीन सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या भी बागेश्वर में हैं। आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप रूप का दौर भी तेज होगा। इसमें कोई संशय नहीं है।



आने-जाने वाले प्रत्येक वाहनों की चेकिंग के निर्देश
कौसानी/बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव के लिए तैनात पुलिस प्रेक्षक विशाल गुनी ने कौसानी पुलिस बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों से सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रेक्षक गुनी ने जिले की सीमा पर तैनात एसएसटी और एफएसटी टीमों को चुनाव को देखते हुए ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। अवैध मादक पदार्थ, शराब, कैश आदि की तस्करी को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने और अवैध सामग्री बरामद होने पर तत्काल कंट्रोल रूम और नोडल व्यय को सूचित करने के निर्देश दिए।


मतदाता जागरूकता अभियान ने पकड़ा जोर
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की तिथि पास आ रही है, तो मतदाता जागरूकता अभियान भी जोर पकड़ रहा है। स्वीप की अलग-अलग टीमों ने बागेश्वर और गरुड़ विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
बागेश्वर के ब्लॉक प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में स्वीप टीम ने चामी, क्वैराली और स्यूनी गांव में हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया। राजीव निगम के नेतृत्व में एक टीम ने खरही क्षेत्र के कनगाड़, जोशीगांव, काफलीगैर और भोलनानागर गांव में पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से लोगों से आगामी पांच सितंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

गरुड़ ब्लॉक प्रभारी उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने दूरस्थ गांव थाकला, हरबगड़, भिटारकोट, कोहिना और द्योनाई में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई और पोस्टर, पंपलेट वितरित किए। इस मौके पर सुरेश चंद्र, डीएल वर्मा, महेश पंत, मो. युसूफ, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।


सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग करें

बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने नाके से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीईओ ने कहा कि अब चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। बिना अनुमति के कोई भी कर्मचारी ड्यूटी नहीं छोड़ेगा। रिटर्निंग अधिकारी हरगिरि ने कहा कि एसएसटी, एफएसटी, एलएमटी टीम सरकारी वाहनों की भी चेकिंग करें। बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed