{"_id":"67f87fcd57f8e5793b9be0ae93893738","slug":"needed-300-106-quintals-of-seeds-replenished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत 300 की, बीज मंगाया 106 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत 300 की, बीज मंगाया 106 क्विंटल
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदरक के बीज के लिए किसान परेशान हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद जिले में किसानों के लिए राज्य सरकार ने तराई बीज विकास निगम के माध्यम से अदरक के बीज की खरीद की है। जिले में 106 क्विंटल बीज मंगाया गया है। 10 उद्यान सचल दल केंद्रों के जरिए बीज बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग ने हार्टीकल्चर टेक्नोलोजी मिशन के माध्यम से यह बीज 70.75 रुपए किलो की दर से खरीदा है। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर यह बीज बेचा जा रहा है। बीज का वितरण शुरू हो गया है। इधर, सचल दल केंद्राें पर बीज पाने के लिए दिनभर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले में तीन सौ क्विंटल बीज की जरूरत है। विभाग के पास सिर्फ 106 क्विंटल बीज पहुंचा है। शेष बीज की जरूरत को पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ओलों के कारण आलू आदि को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप मेें किसानों को अदरक का बीज 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन