{"_id":"20c3249b518e348ff70ab36d09345d46","slug":"ncc-cadets-out-hygiene-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी की चार बटालियनों का संयुक्त शिविर यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जारी है। साल के पहले दिन कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कैंप कमांडेंट कर्नल एसके चौहान, विधायक चंदन राम दास, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी पंत आदि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली मुख्य बाजार से होकर बागनाथ मंदिर, सरयू घाट, नुमाइशखेत, जिला अस्पताल होते हुुए वापस लौटी। वहां लेफ्टिनेंट दीप जोशी, लेफ्टिनेंट एसएस धपोला, लेफ्टिनेंट कुसुम जोशी, लेफ्टिनेंट दया रावत सहित सेना के अधिकारी, जेसीओ थे।
विज्ञापन