फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Natural forests with Japanese Miyawaki method will evolve now

अब विकसित होंगे जापानी मियावाकी पद्धति से प्राकृतिक वन

Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Natural forests with Japanese Miyawaki method will evolve now
मियावाकी पद्धति से पौधों का रोपण करते वन कर्मी - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत में जापानी मियावाकी पद्धति से प्राकृतिक वन विकसित किए जाएंगे। अनुसंधान वन क्षेत्र कालिका ने द्वारसों के जंगल से इसकी शुरुआत कर दी है। इस विधि से कम समय से बेहतरीन प्राकृतिक वनों को विकसित करने की योजना है। शुरुआती चरण में औषधीय प्रजाति और जल संचय प्रजाति के वनों को विकसित किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में यह वन विकसित होंगे, वहां खरपतवार को हटाकर निर्धारित मात्रा में भूसा और कंपोस्ट का मिश्रण तैयार कर वहां पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


अनुसंधान वन क्षेत्र कालिका की तरफ से द्वारसौं के कंपाट संख्या 17 में मियावाकी पद्धति से प्राकृतिक वन तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल इस पद्धति से 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मियावाकी पद्धति से कम समय में बेहतरीन प्राकृतिक वन विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए चयनित क्षेत्र की खरपतवार को अच्छी तरह से साफ किया जाता है। पौध रोपण के लिए एक फुट गहरा गड्ढा बनाकर उसमें निर्धारित मात्रा में भूसा और कंपोस्ट का मिश्रण बनाया जाता है। खास बात यह है कि गड्ढे पहले से तैयार नहीं किए जाते हैं। जब पौधों का रोपण किया जाता है, उसी समय गड्ढे भी तैयार किए जाते हैं। पौधों के रोपण के लिए दो फुट की दूरी निर्धारित की गई है। इसके तहत बड़े वृक्ष, उप वृक्ष और झाड़ीनुमा प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी आशुुतोष जोशी ने बताया कि पौध रोपण में विशेष तरह का सामंजस्य बैठाया जाता है, जो भी पौध तैयार होंगे वह स्वस्थ्य रहते हैं। पौधों के संरक्षण के लिए रोपण के बाद वहां पुआल बिछा दी जाती है। अनुसंधान क्षेत्र में यह कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके लिए वन क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है। तीन पैच बनाए गए हैं प्रत्येक पैच में 1120 पौध लगाए गए हैं। कहा कि प्रत्येक पैच में प्रजातियों का तुलनात्मक अध्ययन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है मियावाकी पद्धति
मियावाकी पद्धति जापान के डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा तैयार की गई है। उनके द्वारा इस पद्धति से विश्व के कई देशों में 40 लाख से भी अधिक पौधों का प्राकृतिक रूप से उत्पादन किया गया है। इस पद्धति से कम समय से बेहतरीन प्राकृतिक वन विकसित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed