{"_id":"5b6c836d4f1c1b9f3e8b601a","slug":"naming-the-road-hospital-after-the-name-of-freedom-fighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, अस्पताल का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, अस्पताल का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करें
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला बार सभागार में सेनानियों को श्रद्धांजलि देते उत्तराधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने सड़क, अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थलों का नामकरण महान नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम करने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के साथ ही सार्वजनिक स्थलों का नामकरण सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बृहस्पतिवार को अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर जिला बार सभागार में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रांति के महान नायकों और सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराधिकारियों ने सेनानियों के चित्रों के आगे श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उत्तराधिकारी संगठन ने सेनानियों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नाम रखने, उत्तराधिकारियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने और स्वराज भवन का एक कक्ष उत्तराधिकारियों के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया। तय हुआ कि इन मांगों को लेकर संगठन प्रशासनिक स्तर पर पुरजोर पैरवी करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह परिहार, रमेश उपाध्याय, हयात सिंह, खड़क सिंह, गिरीश जोशी, शिवराज सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन जोशी, प्रताप सिंह आदि थे।