फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Munar's products boom in New Delhi

मुनार के उत्पादों की नई दिल्ली में धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Munar's products boom in New Delhi
दिल्ली के लाल किला हिमगिरि स्वायत्त सहकारिता लाबांज की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिल्ली के लाल किला में चल रहे भारत पर्व में जिले के उत्पादों की धूम मची है। भारत पर्व का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर किया जा रहा है। मुनार गांव में बने मडुवे, चौलाई और मक्के के बिस्कुटों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारत पर्व में कौसानी के हिमगिरी आजीविका के हिलांस आउटलेट एवं होमस्टे पैकेजिंग यूनिट, शॉल फैक्ट्री ग्रामीण महिलाओं की ओर से हिलांश द कत्यूर फ्लेवर में मडुवा और अनाजों से बने बिस्किट उत्पादों की प्रदर्शनी की जा रही है। हिमगिरी आजीविका की ओर से शामिल रिंगाल के उत्पादों की भी काफी मांग है। 26 जनवरी से चल रहे इस आयोजन में जिले के उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है। भारत पर्व का समापन 31 जनवरी को होगा। यहां के उत्पादों की बढ़ती मांग से जिले के किसान उत्साहित हैं। इसमें उद्योग विभाग के तहत हिमाद्री नाम से उत्तराखंड का स्टॉल लगाया गया है।
विज्ञापन

इसमें जिले से हिमगिरी स्वायत्त सहकारी आजीविका परियोजना और मुनार के बने बिस्कुटों को शामिल किया गया है। स्टॉल में आने वाले लोग मुनार में बने मडुवे, चौलाई, मक्के के बिस्कुटों को काफी पसंद कर रहे हैं। हिमगिरी आजीविका की ओर से यहां रिंगाल के बने फैंसी सामान, टोकरी, फूलदान आदि की भी प्रदर्शनी लगी है। कत्यूर घाटी के लाल चावल और काले भट को भी यहां बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के उत्पादों को पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान मिली है। इस बार भी इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर्व में मुनार और हिमगिरि सहकारिता से एक-एक सदस्य ने प्रतिभाग किया है। उत्तराखंड से प्रतिभाग करना जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें स्थानीय उत्पादों को प्रचार-प्रसार के लिए मौका दिया गया है, बागेश्वर के मडुवा बिस्कुट को अन्य राज्यों के लोग पसंद कर रहे हैं। - धर्मेंद्र पांडेय, परियोजना प्रबंधक, आजीविका परियोजना, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed