फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Multipurpose Camp

26 शिकायतों में से 14 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp
बागेश्वर के शामा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थी को सीएम महालक्ष्मी किट प्रदान करते व - फोटो : BAGESHWAR
शामा/बागेश्वर। जिला प्रशासन ने दूरस्थ इलाके शामा में बहुउद्देशीय लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। डीएम ने रमाड़ी और भनार की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। योजना सुचारु होने की सूचना दो दिन के भीतर देने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए हैं। शिविर में 26 शिकायतें पंजीकृत हुई। 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने शिविर में टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, सहकारी समितियों से टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनकर पोषण किट देने की अपील की। डीएम और विधायक ने काश्तकारों को प्रधानमंत्री कृषि योजना की धनराशि का वितरण किया।
विज्ञापन

शिविर में विधायक सुरेश गढ़िया ने रमाणी सड़क पर भूस्खलन से हुए नुकसान के संरक्षण कार्य के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि विद्यासागर कम्प्यूटर सेंटर शामा में जनरेटर के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की स्वीकृति मिली है, जल्द मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक और 12 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 23 और आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 26 मरीजों का उपचार किया। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राम सिंह कोरंगा, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम सीएस इमलाल, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम मोनिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed