फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Multipurpose Camp

सनेती के मेले में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp
बागेश्वर के सनेती में लोगों की समस्या सुनते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सनेती के मेले में प्रशासन की ओर से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए और स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तमाम लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। समाज कल्याण विभाग ने एक वृद्धावस्था और दो विधवा पेंशन के फॉर्म भरे। होम्योपैथिक विभाग ने 13, स्वास्थ्य विभाग ने 13 और पशुपालन विभाग ने 9 पशुपालकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई। डीएम ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। जिपं. सदस्य पूरन सिंह गढ़िया ने जिला खनिज न्यास से इंटर कॉलेज सनेती में धनराशि स्वीकृति कराने की मांग उठाई। राजकीय कन्या जूनियर हार्इस्कूल होराली में भोजनमाता की नियुक्ति, कुरोली के प्रधान धन सिंह भौर्याल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को प्रमाण पत्र दिलाने, रीमा धरमघर से बस संचालित करने की मांग उठाई। वहां पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ललित फर्स्वाण, एसडीएम हरगिरि आदि थे। शिविर का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed