फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MTB Challenge Cycling Competition to be held in April

अप्रैल में होगी एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
MTB Challenge Cycling Competition to be held in April
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। पर्यटन विभाग और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पंचम द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चेलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 अप्रैल को नैनीताल से होगा। 11 अप्रैल को प्रतियोगी कौसानी पहुंचेंगे। 12 अप्रैल को प्रतियोगी रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होंगे। 17 अप्रैल को देहरादून में प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के साथ ही इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, मालद्वीव, वियतनाम, थाईलैंड, कोलंबिया के प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नैनीताल में पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समय पर सभी तैयारियों पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, सीईओ नरेश शर्मा, ईई केके तिलारा, एसीएमओ डॉ. वीके सक्सेना, जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पलड़िया, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed