{"_id":"60bb07a45c37ff7a5163dfd6fdc306e4","slug":"moving-from-village-to-village-to-go-to-hospital-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गांव जाकर उपचार करेगा सचल अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गांव जाकर उपचार करेगा सचल अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वाहन का इस महीने का रूट चार्ट तय हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि यह वाहन सात जनवरी से 24 जनवरी तक जिलेभर में घूमेगा। बीपीएल रोगियों की सभी पैथोलॉजी जांचें मुफ्त होंगी। एपीएल को शासकीय दरों पर यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
पहले दिन सात जनवरी को गरुड़ के उड़खुली में आठ को वज्यूला में, नौ को कुलाऊं में, 10 को पय्यां में, 11 को अमस्यारी में, 12 को कंधार में, 13 को शांति बाजार में, 16 को बागेश्वर ब्लॉक के असों में, 17 को बोहाला में, 18 को जोशी गांव में, 19 को चौगांवछीना में, 20 को चाैंरा में, 21 को सानीउडियार में, 22 को रावतसेरा में, 23 को घिंघारुतोला में, 24 को चामी क्वैराली में सचल चिकित्सा वाहन जाएगा।
विज्ञापन