फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Movement will end only when problems

समस्याओं का समाधान होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा

Fri, 01 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 01 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Movement will end only when problems

पोथिंग गांव की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुुधवार अपराह्न विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी अधिकारियों को साथ लेकर आंदोलनस्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से लंबी वार्ता की और समस्याओं के समाधान के लिए चार महीने का समय मांगा, लेकिन आंदोलनकारियों ने उनकी अपील को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


विधायक फर्स्वाण ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 23 नवंबर को राउमावि के उच्चीकरण की घोषणा की है जो नए शिक्षा सत्र से संचालित होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में तीन दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से तीन दिन जबकि फरसाली के डाक्टर दो दिन बैठेंगे। भटौड़ा-उच्छात सड़क के निर्माण के लिए जेसीबी चल चुकी है। कुछ समय बाद सड़क पर यातायात भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी काम तेेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि काम धरातल में आने में कुछ समय तो लगता ही है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को कुछ समय देने की अपील की। आंदोलनकारियों ने कहा कि समस्याओं का समाधान होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने और संचालन खुशहाल गढ़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, एसडीएम केएस टोलिया, ग्राम प्रधान चंपा देवी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। क्रमिक अनशन में कुंदन राम, प्रताप राम, कुंदन सिंह, कुंवर सिंह, जगदीश सिंह और कुंजर सिंह बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed