{"_id":"6328b75d010f507c352b1288","slug":"mountaineers-moves-for-mount-baljuri-expediton-bageshwar-news-hld476257023","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट बलजूरी फतह करने को पर्वतारोहियों का दल पिंडारी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट बलजूरी फतह करने को पर्वतारोहियों का दल पिंडारी रवाना
विज्ञापन
पिंडारी ग्लेशियर स्थित माउंट बलजूरी को फतह करने गई पर्वतारोहियों की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर की 5922 मीटर ऊंची माउंट बलजूरी को फतह करने के लिए 14 सदस्यीय दल बागेश्वर देहरादून से पहुंच चुुका है। पर्वतारोहियों को देहरादून से आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट लवराज धर्मशक्तू और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सेवानिवृत प्रशिक्षक दिगंबर सिंह पंवार ने रवाना किया। दल का अभियान 20 दिन तक चलेगा।
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित इस अभियान के लिए देहरादून से पर्वतारोही ध्रुव जोशी के नेतृत्व में दल पिंडारी को रवाना हुआ था। सोमवार को बागेश्वर पहुंचने के बाद पर्वतारोही पिंडारी ग्लेशियर के लिए रवाना हुए। पिंडारी ग्लेशियर को इस साल का ट्रैक ऑफ द ईयर चुना गया है।
पिछले वर्षों में कोरोना के चलते ग्लेशियरों की यात्रा ठप हो गई थी, लेकिन इस साल फिर से रोमांच के शौकीनों के आने से क्षेत्र के पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। इससे पूर्व मई में कुमाऊं रेजीमेंट के 30 सदस्यीय दल ने मेजर अशोक कपूर के नेतृत्व में कफनी ग्लेशियर स्थित 5800 मीटर ऊंची दुर्गाकोट चोटी को फतह किया था। इधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा कि दल देहरादून से रवाना होकर सीधे पिंडारी को प्रस्थान कर गया है। 15 से 20 दिन तक दल का यह अभियान चलेगा।