फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mass Suicide in Bageshwar Uttarakhand Four Dead Bodies Found

Mass Suicide in Bageshwar: घर में मिले थे चार शव...कमरे से मिलीं सल्फास जैसी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Mar 2023 06:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 18 Mar 2023 06:11 PM IST
सार

जोशीगांव के एक मकान से बृहस्पतिवार शाम विवाहिता और उसके तीन बच्चों के शव बरामद हुए थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Mass Suicide in Bageshwar Uttarakhand Four Dead Bodies Found
बागेश्वर के जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर जमा लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : बागेश्वर के जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर जमा लोगों की भीड़। संवाद

विस्तार

बागेश्वर के जोशीगांव (घिरौली) मां और तीन बच्चों की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस खुदकुशी के साथ ही अन्य कोणों से भी घटना की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन


जोशीगांव के एक मकान से बृहस्पतिवार शाम विवाहिता और उसके तीन बच्चों के शव बरामद हुए थे। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एसपी ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही सबसे पहले घटना की सूचना मकान मालिक गोविंद सिंह को देने वाले प्लंबर राजेंद्र सिंह भाकुनी से जानकारी हासिल की। वहीं सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से तहकीकात की। दिन भर पुलिस की छानबीन जारी रही। मूल रूप से कपकोट के भनार गांव निवासी भूपाल राम का परिवार इस मकान में किराये पर रहता था। बृहस्पतिवार को मकान के भीतर भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के सड़े गले शव बरामद हुए थे।
विज्ञापन


एसपी वर्मा का कहना है कि मामले की खुदकुशी के साथ ही अन्य एंगिल से भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिवार के मुखिया भूपाल राम की तलाश कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से मिलीं सल्फास जैसी गोलियां, जांच को भेंजी
पुलिस की छानबीन में कमरे से सल्फास जैसी गोलियां बरामद हुई हैं। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा ने घटनास्थल से सल्फास जैसी गोलियां मिलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि सल्फास जैसी गोलियों को जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जहरीले पदार्थ के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी।

बिसरा आदि फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे
विवाहिता और उसके तीन बच्चों के शवों का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. राहुल मिश्रा और डॉ. रीमा उपाध्याय ने मृतकों के शवों की पीएम किया। पैनल में शामिल डॉं. राहुल मिश्रा ने बताया कि शव सड़े-गले होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतकों का बिसरा, आंत और कुछ अन्य हिस्से फॉरेंसिक जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर में कीड़े पड़ने के कारण चेहरा भी विकृत हो गया था। बिसरा और अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।

घर में नहीं मिला राशन का एक दाना
पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल पर किचन का बारीकी से मुआयना किया। रसोई में राशन के बर्तन खाली पड़े थे। आटा, चावल, तेल आदि कुछ भी सामग्री रसोई में नहीं थी। गैस का चूल्हा तो था, लेकिन सिलिंडर नहीं था। यानि कि परिवार के पास न तो खाने के लिए राशन था, न भोजन बनाने का साधन।

Trending Videos

शव एक सप्ताह से अधिक पुराने होने की आशंका
पोस्टमार्टम में मृतकों के शव एक सप्ताह पुराने होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल में शामिल डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह से पुराने हैं। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने होली के बाद से मृतकों को न देखे जाने की बात बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पुलिस को बताई थी। डॉक्टरों की बात से इस बात की पुष्टि हुई है। यानी कि चारों की मौत होली के आसपास या होली के बाद हुई है।

फर्जी नाम से विख्यात था परिवार का फरार मुखिया
परिवार का मुखिया भूपाल राम के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का केस पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार वह कई लोगों से ठगी कर चुका था। इसी कारण लोगों और पुलिस से छुपता-छुपाता था। आसपास के लोगों के अनुसार वह फर्जी के नाम से विख्यात है। उसकी हरकतों के कारण परिवार के घोर आर्थिक तंगी में होने की बात सामने आ रही है।

होली के दिन दिखाई दिया था भूपाल
प्लंबर राजेंद्र सिंह ने एसपी को बताया कि भूपाल राम होली के दिन यानि कि 8 मार्च को घर के आसपास दिखाई दिया था। परिवार के अन्य लोगों को उसने नहीं देखा। मकान एकांत में होने से गांव के अन्य लोगों का उधर, आना-जाना कम होता था।

बड़ी बेटी रहती है चाचा के साथ
मासूम भास्कर, अंजलि, कृष्णा समेत भूपाल राम के चार बच्चे थे। भनार के प्रधान भूपाल आर्या के अनुसार भूपाल राम की सबसे बड़ी बेटी पूजा (17) बचपन से ही अपने चाचा मनोहर राम के साथ हल्द्वानी में रहती है। उन्होंने बताया कि मनोहर पुलिस में कार्यरत है। प्रधान के अनुसार पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कभी भी भूपाल राम को गांव में नहीं देखा। वह करीब 15 साल से बाहर ही रहता था। भूपाल राम के पिता हर राम, माता उदिमा देवी भनार गांव में रहते हैं। प्रधान के अनुसार भूपाल की माता-पिता से भी नहीं बनती है। उसकी आदतों के कारण गांव के लोग भी उसे पसंद नहीं करते हैं।

महिला आयोग ने डीएम, एसपी ने मांगी रिपोर्ट
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह ने डीएम और एसपी से घटना की रिपोर्ट तलब की है। साह ने घटना को भयावह बताया है। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। 

गमगीन माहौल में बागेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार
चारों मृतकों का गमगीन माहौल में सरयू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों के साथ ही ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल थे। मृतका नीमा देवी का मायका जिले के गांसी गांव में है। दिनभर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed