{"_id":"593d7d7e4f1c1b2e6a9bf0cf","slug":"most-of-the-city-s-atms-include-cachelets","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैैशलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैैशलेस
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो चुके हैं। ज्यादातर एटीएम में कई दिनों से रुपये नहीं हैं। एटीएम बंद होने से स्थानीय लोग ही नहीं पर्यटक भी परेशान हैं। बागेश्वर शहर में विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। रविवार को किसी भी एटीएम में पैसे नहीं थे। एसबीआई के दो एटीएम के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी सहित सभी बैंकों के एटीएम के शटर डाउन नजर आए।
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने की उम्मीद में आने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस समय ठीक पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां पर आ रहे हैं, लेकिन एटीएम के शटर डाउन होने से उन्हें भी मायूस होकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। यदि किसी बैंक के एटीएम में कैश डाला जा रहा है, तो वह एक या दो घंटे के भीतर समाप्त हो जा रहा है। शहर में इस समय नोटबंदी के समय के जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन