फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More Fund For kapkot

Bageshwar News: 19 गांवों में सवा करोड़ रुपये से बनेंगे चेकडैम और गूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
More Fund For kapkot
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों में नाबार्ड पोषित लघु सिंचाई योजनाओं के तहत निर्माणाधीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शासन ने 1,23,94,773 रुपये अवमुक्त किए हैं। आवंटित राशि का उपयोग चेक डैम और सिंचाई गूल बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन के सचिव हरि चंद्र सेमवाल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता/विभागाध्यक्ष को भेजे शासनादेश में नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की अवशेष राशि की मंजूरी की जानकारी दी है। बताया कि कपकोट के फरसाली पल्ली में चेकडैम और सिंचाई गूल निर्माण के लिए 6,56,190 रुपये, बागेश्वर के धारी में 6,39,768 रुपये, कपकोट के असों में 7,13,337 रुपये, पाकड़ में 5,93,193 रुपये, पोथिंग में 7,21,50 रुपये, पलायन में 6,85,653 रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा सोराग में 7,16,427 रुपये, बड़ेत में 5,91,882 रुपये, बड़ेत - दो में 5,91,882 रुपये, बागेश्वर के फल्यांटी में 5,68,974 रुपये, कपकोट के कन्यालीकोट में दो चेकडैम और दो सिंचाई गूल निर्माण के लिए 6,38,457 और 6,52,878 रुपये, होराली में 7,26,294 रुपये, आरे में 5,70,285 रुपये, पंद्रहपाली में 6,88,275 रुपये, ओखलीसिरौद में 6,43,011 रुपये, अनर्सा में 6,39,768 रुपये, देवलचौंरा में 6,32,466 रुपये और फरसाली पल्ली में चेकडैम और सिंचाई गूल निर्माण के लिए 7,24,983 रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि धनराशि मंजूर होने से निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं का कार्य जल्द पूरा होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed