माहभर तक पिछड़ी विज्ञान, कामर्स की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। जिससे कुछ विषयों की परीक्षाएं माहभर तक पिछड़ गई हैं। इसके लिए कुविवि के परीक्षा नियंत्रक ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
इसके अनुसार बीएससी द्वितीय वर्ष फिजिक्स द्वितीय, बाटनी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आठ जून को, बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा नौ मई की जगह आठ जून को, स्नातकोत्तर गणित प्रथम वर्ष डिफ्रैंटल जियोमेट्री एंड माडर्न अलजेब्रा द्वितीय प्रश्नपत्र, स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष गणित टोपोलाजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 29 अप्रैल की बजाय चार जून को होगी।
एमकाम द्वितीय वर्ष ग्रुप ए मैनेजमेंट ग्रुप वित्तीय प्रबंधन द्वितीय प्रश्नपत्र, एमकाम द्वितीय वर्ष ग्रुप बी एकाउंटिंग ग्रुप एकाउंटिंग एंड मैनेजरियल डिसीजंस तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 29 अप्रैल की बजाय अब 27 मई को कराई जाएगी। बीएससी प्रथम वर्ष जीओलाजी तृतीय प्रश्नपत्र की 27 मई को, बीएसीसी तृतीय वर्ष जीओलाजी तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा पांच जून को होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर की परीक्षा नियंत्रक डा. चंद्रा खत्री ने बताया कि परीक्षा का शेष कार्यक्रम यथावत है।