फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mohan Joshi Musician of Bageshwar

Bageshwar News: जी-20 बैठक रामनगर में गूंजेगी बेड़ू पाको बारोमासा की धुन

Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mohan Joshi Musician of Bageshwar
भयेड़ी गांव बागेश्वर के मूलवासी प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी।
बागेश्वर। रामनगर में मंगलवार से हो रही तीन दिनी जी-20 की गोलमेज बैठक में शामिल होने वाले देश और विदेश के मेहमान उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकधुन बेड़ू पाको बारोमासा का आनंद ले सकेंगे। भयेड़ी गांव के मूलवासी प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी बांसुरी और प्रदेश का पारंपरिक लोकवाद्य यंत्र बिणाई पर लोकधुन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह अपने बनाए हुड़के की थाप से भी देश-विदेश के मेहमानों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

रामनगर की बैठक के लिए जिले के लोक कलाकार मोहन को भी आमंत्रित किया गया है। फोन पर हुई बातचीत में जोशी ने बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है। कार्यक्रम के लिए उन्होंने राग पहाड़ी पर आधारित कई धुनें तैयार की हैं। वह बांसुरी और बिणाई पर प्रदेश के प्रमुुख लोकगीत बेड़ू पाको बारामासा... समेत कैले बजै मुरुली... आदि गीतों की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ हुड़का वादक शंभू दत्त, तबला वादक अशोक अंडोला, कीबोर्ड वादक अमर सब्बरवाल, गिटार वादक मनीष पंत, पैड पर दीपक त्रिपाठी संगत देंगे।
विज्ञापन



भयेड़ी निवासी मोहन ने बांसुरी वादन में कमाया है नाम
बागेश्वर। बचपन से बांसुरी बजाने के शौकीन रहे मोहन ने बांसुरी वादन में प्रदेश में काफी नाम कमाया है। वह देश के विभिन्न प्रदेशों के अलावा दुबई, मॉरीशस जैसे देशों में होने वाले समारोहों में भी शिरकत कर चुके हैं। जोशी स्वयं बांसुरी और हुड़के बनाते हैं और ऑनलाइन माध्यम से विदेशी छात्र-छात्राओं को हुड़का और बांसुरी बजाने का प्रशिक्षण भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed