{"_id":"59415d3b4f1c1b6d178b46a3","slug":"models-of-development-of-central-government-are-commendable-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का विकास का मॉडल सराहनीय: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार का विकास का मॉडल सराहनीय: टम्टा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का शुुभारंभ करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशक्त गांव-खुशहाल गरीब की परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। देश के गरीबों, दलितों, किसानों के लिए पूरी तरह से समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा तीन साल पूरे होने पर विकास का जो मॉडल पेश किया है वह अपने आप में सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए नुमाइशखेत मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, कालाधन, और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया। सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन हो या दशकों से लंबित बेनामी संपत्ति अधिनियम, न्यू इंडिया की नींव रखती जीएसटी फैसलों ने इतिहास रचा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के एजेंडे में गांव और गरीब सबसे ऊपर है। सुदूरवर्ती गांवों में विकास की योजनाओं का ऐसा अमल शायद ही पहले कभी हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन योजना के अंतर्गत 28 करोड़ से ज्यादा बैंक एकाउंट खोले है। 13 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा बीमा के दायरे में लाया गया है। साढ़े सात करोड़ लोगों को मुद्रा लोन उपलब्ध कराया गया है और एससीएसटी उद्यमियों पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब किसानों को 50 के बजाय 33 फीसदी फसल के नुकसान पर ही मुआवजा दिया जा रहा है। दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दी गई है। इस अवसर पर उद्यान, कृषि सहकारिता, एकीकृत आजीविका, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, राजस्व, श्रम, बैंक, गैस ,वन विभाग, पर्यटन,विद्युत,सैनिक कल्याण द्वारा अपने विभागों से संबंधित जानकारी के स्टाल लगाये गए थे। समाज कल्याण विभाग द्वारा 50 -50 हजार के 23 कन्या धन के चैक वितरित किए गए।
इस मौके पर सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढिया, सुरेश कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी रंजना, एसपी मुकेशव् कुमार, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा, एनएचपीसी के जीएम डीसी त्रिपाठी, बीसी जोशी,प्रबंधक केएस नेगी, सूर्य कुमार चौहान आदि मौजूद थे।
उत्तराखंड की सड़कों को ऑल वेदर रोड बनाया जाएगा। चार धाम के लिए 12 हजार करोड़ रुपये केंद्र से मिले हैं। पहाड़ को रेल मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। बागेश्वर तक टनल से रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कही। सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में बागेश्वर आए कपड़ा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा को रेल मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।
रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन का कार्य चल रहा है। बागेश्वर के लिए भी रेल लाइन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बागेश्वर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। टनल के माध्यम से रेल लाइन निर्माण का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन साल उपलब्धियों से भरे हैं। अगले दो साल में और भी अच्छा कार्य करेंगे। ब्यूरो