{"_id":"68127e5f85e476109d02555c","slug":"mobile-van-facility-will-be-affected-in-the-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115185-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले में प्रभावित होगी मोबाइल वैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले में प्रभावित होगी मोबाइल वैन की सुविधा
Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। हंस फाउंडेशन की ओर से जिले में संचालित पांच मोबाइल वैन की सुविधा लोगों को नहीं मिल सकेगी। संस्था की ओर से ही जिलावासियों को गांव-गांव में मोबाइल वैन की सुविधा दी जा रही है, लेकिन जून से यह सुविधा भी ठप होने जा रही है।
बागेश्वर, कपकोट ब्लॉक में दो-दो और गरुड़ ब्लाॅक में एक मोबाइल वैन संचालित हो रही है। चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एएनएम, एसपीओ की टीम बीमारियों के प्रति जागरूक, बीमारियों की जांच, दवाई वितरण आदि की सेवा लोगों तक पहुंचा रही है।
जल्द ही यह सुविधा ठप होने जा रही है। 31 मई तक ही लोगों को मोबाइल वैन की सुविधा मिल सकेगी। संस्था के अनुसार विदेशों से मिलने वाली सहायता राशि में गिरावट आ गई है। संस्था के लिए वाहनों से जुड़े खर्चे का वहन करना आसान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विदेशी फंड में कमी आने से सेवाएं प्रभावित हाे गई हैं।