{"_id":"667b2702f1ce5d7d5f07ea95","slug":"mla-leaves-for-doon-to-draw-a-blueprint-for-the-development-of-swastik-parvat-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107550-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वास्तिक पर्वत के विकास का खाका खींचने विधायक दून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वास्तिक पर्वत के विकास का खाका खींचने विधायक दून रवाना
Wed, 26 Jun 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की उपलब्धि से जुड़ चुके स्वास्तिक पर्वत क्षेत्र के विकास का खाका खींचने के लिए कपकोट विधायक सुरेश गढि़या देहरादून रवाना हो गए हैं। गढि़या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने स्वास्तिक पर्वत के विकास का मामला उठाएंगे।
मंगलवार को अमर उजाला ने कपकोट के सुंदरढूंगा घाटी में हिम चोटी पर स्वास्तिक पर्वत की मौजूदगी को उजागर किया था। गत शनिवार को सुंदरढूंगा के देवीकुंड में बालयोगी स्वामी शैतन्य प्रकाश के सानिध्य में मां आनंदेश्वरी दुर्गा मंदिर की नींव रखने के दौरान लोगों की नजर स्वास्तिक पर्वत पर पड़ी थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को जिले और जिले के बाहरी इलाकों से भी लोग स्वास्तिक पर्वत के बारे में जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
कपकोट विधायक सुरेश गढि़या ने स्वास्तिक पर्वत को प्रकाश में लाने के लिए अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्तिक पर्वत जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वह स्वास्तिक पर्वत की जानकारी मुख्यमंत्री को देने के लिए मंगलवार को देहरादून रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के सामने सुंदरढूंगा के देवीकुंड को विकसित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। देवकुंड तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जल्द ही देवकुंड देश, दुनिया के लोगों की पहुंच में होगा। संवाद
विज्ञापन
ऊँ पर्वत के समान मिलेगी ख्याति
बागेश्वर। धर्मकर्म से जुड़े लोगों के साथ ही पर्वतारोहियों और अन्य लोगों का मानना है कि स्वास्तिक पर्वत को पिथौरागढ़ के नाभीढांग में स्थित ऊँ पर्वत की भांति ख्याति मिलने में देर नहीं लगेगी। देवीकुंड में बन रहे मां आनंदेश्वरी दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह दानू कहते हैं कि देवीकुंड कुदरत का अनुपम उपहार है। स्वास्तिक पर्वत प्रकाश में आने के बाद इस स्थल को देश, दुनिया के लोग जान पाएंगे। पर्वतारोही योगेश परिहार, बलवीर कपकोटी, कपकोट के पोथिंग निवासी विनोद गढि़या स्वास्तिक पर्वत को जिले के पर्यटन विकास में मील का पत्थर मानते हैं। संवाद