फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Missing woman's body was found five days in the wilderness

पांच दिन से लापता महिला का शव जंगल में मिला  

Sun, 15 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट तहसील के रातिरकेठी गांव में पांच दिन से लापता एक महिला का शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। शव खाई में पड़ा होने से पुलिस महिला की मौत पहाड़ी से गिरकर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पति, सास, ससुर की मौत के बाद यह महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। मां की मौत के बाद इसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।

कपकोट पुलिस के अनुसार रातिरकेठी निवासी 32 वर्षीय गोपुली देवी 11 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका, जिस पर उन्होंने कपकोट थाने में इस महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने गोपुली देवी का शव उसके घर से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार  मृतका गोपुली देवी के पति कुंदन सिंह, सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। गोपुली देवी की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कपकोट के थानाध्यक्ष एमएम जोशी ने बताया कि महिला का शव खाई में मिला है, जिससे महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत होने आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के बच्चे अभी नजदीकी रिश्तेदारों के पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed