{"_id":"5762ffaf4f1c1b6b7f11b631","slug":"missing-teenager-found-in-kaladungi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी में मिली लापता किशोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी में मिली लापता किशोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव पोखरी से लापता किशोरी को राजस्व पुलिस ने कालाढूंगी में उसके रिश्तेदारों के घर से बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया। राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव से एक किशोरी तीन दिन से लापता थी। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस में दर्ज करवाई थी। कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम ने लापता किशोरी को कालाढूंगी में उसके रिश्तेदारों के घर से बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन