{"_id":"585d5fe44f1c1b1917e3a09c","slug":"missing-from-duty-pay-eight-doctors-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब आठ डॉक्टरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब आठ डॉक्टरों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो,बागेश्वर
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के सीएमओ ने ड्यूटी से गायब रहने वाले आठ डॉक्टरों का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने डॉक्टरों के गायब रहने की जानकारी डीएम को देने के साथ ही कार्यवाही के लिए रिपोर्ट डीजी हेल्थ को भेज दी है।
मालूम हो कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती की है। परंतु अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर पीजी की तैयारी या पीजी करने के लिए अस्पताल से गायब हो जाते हैं। बागेश्वर जनपद के अधिकांश अस्पतालों का हाल यही है। सीएमओ डॉ. संजय साह ने बताया कि राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय बोहाला, पीएचसी काफलीगैर, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय रवाईखाल, एपीएचसी कौसानी, पीएचसी बदियाकोट, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय सानीउडियार, पीएचसी दोफाड़ सहित एक अन्य अस्पताल के डॉक्टर पिछले लंबे समय से अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कार्य से अनुपस्थित सभी डॉक्टरों का एक महीने का वेतन रोक दिया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भी भेज दी गई है। इसके साथ ही अग्रिम कार्यवाही के लिए ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों की सूची डीजी हेल्थ को भेज दी गई है।
विज्ञापन