{"_id":"6480cb619e1f50e33204cd96","slug":"minister-saurabh-bahuguna-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-161787-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के मौके बढ़ा रही गोट वैली योजना : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के मौके बढ़ा रही गोट वैली योजना : बहुगुणा
Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के बैड़ा मझेड़ा गांव में गोट वैली योजना के निरीक्षण के दौरान पशुपालकों की समस्या सुनते पशुप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कपकोट में गोट वैली योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोट वैली योजना पशुपालकों को रोजगार के नए मौके मुहैया करा रही है। उन्होंने पशुपालकों की समस्या सुनकर उनका समाधान बताया।
जिला प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कपकोट के बैड़ा मझेड़ा गांव में योजना का निरीक्षण किया। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने, रोजगार दिलाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। पहाड़ी जिलों में गोट वैली जैसी महत्वाकांक्षी योजना से पलायन रोकने में मदद मिल रही है। उन्होंने पशुपालकों, किसानों और युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार करने और गांव में रहकर ही बेहतर आय अर्जित करने के लिए कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढि़या, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू आदि मौजूद रहे।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सीएचसी कपकोट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से मिलकर उनका हालचाल जाना। अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। पानी, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं भी सुचारू रखने के निर्देश दिए। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। सरकार लोगों को बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास कर रही है।