फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minister Chandan Ramdas in Kanda

कांडा में लगाए जाएंगे खड़िया आधारित उद्योग : दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Minister Chandan Ramdas in Kanda
कांडा में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का स्वागत करते भाजपाई। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। प्रदेश के परिवहन, समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि कांडा क्षेत्र में खड़िया आधारित उद्योग लगाए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि 54 करोड़ रुपये की लागत से कांडा के लिए पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। इसके टेंडर हो गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। नई जिम्मेदारी के साथ पहली बार कांडा पहुंचने पर भाजपाइयों ने मंत्री और विधायक सुरेश गढ़िया का स्वागत किया।
विज्ञापन

कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह मंत्री दास और विधायक गढ़िया का अभिनंदन किया गया। मंत्री ने कहा कि कांडा में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल खड़िया का भरपूर उपयोग किया जाएगा। लघु, कुटीर उद्योग लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। कहा कि कांडा के ससोला में स्वीकृत एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के भवन के निर्माण के लिए जल्द बजट स्वीकृत होगा। बुजुर्ग पति, पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि शिक्षकों की कमी झेल रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती और सीएचसी कांडा में महिला चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी। सड़कों का सुधारीकरण होगा। मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, उम्मेद सिंह माजिला, भाजपा नेता सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, डॉ. राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री दास ने कौसानी में किया पौधरोपण
कौसानी (बागेश्वर)। वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी के अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कौसानी में पौधरोपण किया। उन्होंने मोरपंखी का पौधा रोपा। मंत्री ने कौसानी में हरियाली बढ़ाने के लिए सड़क के आसपास छायादार पौधे रोपने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा बसंती देव, गरुड़ की ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे, कुलदीप सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed