फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Migrants returned home trying their hand at mushroom cultivation

प्रवासी बोले, गांव में रहेंगे, मशरूम की खेती करेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Migrants returned home trying their hand at mushroom cultivation
कपकोट के दुलम गांव में पैदा हो रहा मशरूम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लॉकडाउन के कारण बेराेजगार हुए प्रवासी युवा अब गांव में ही स्वराेजगार कर आत्मनिर्भर बनने की राह में चलने की दिशा में कदम बढ़ाने लगे हैं। युवा मशरूम उत्पादन पर रुचि दिखा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते करीब 21 हजार प्रवासी बाहरी प्रदेशों और प्रदेश के अन्य जिलों से अपने गांव लौटे हैं। राेजगार छिनने के बाद प्रवासी गांव में ही स्वरोजगार करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कपकोट के दुलम निवासी मशरुम उत्पादक भगवत सिंह काेरंगा प्रवासी युवाओं को मशरूम उत्पादन के गुर सिखा रहे हैं। प्रवासी युवा इसमें रुचि भी दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन
---::: मशरूम उत्पादन, खेती से बनेंगे आत्मनिर्भर ::: बागेश्वर। पाेथिंग निवासी जगत सिंह गढ़िया गुजरात की निजी कंपनी में नाैकरी करते थे। लॉकडाउन के बाद कंपनी बंद हाेने से नाैकरी चली गई और वह अपने गांव चले आए। उन्होंने बताया कि वह अब गांव में मशरूमन उत्पादन, खेती-बाड़ी के जरिए आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। वह मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
--::: हालात ठीक होने तक गांव में करेंगे स्वरोजगार :: बागेश्वर। हड़बाड़ निवासी महेंद्र सिंह डसीला रुद्रपुर सिडकुल में नाैकरी करते थे। लॉकडाउन के बाद वह अपने गांव चले आए। उन्होंने मशरुम की खेती करना शुरु कर दिया है। महेंद्र का कहना है कि जब तक हालात ठीक नहीं हाेते वह गांव में ही स्वरोजगार कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Migrants returned home trying their hand at mushroom cultivation
जगत सिंह गढ़िया। - फोटो : AMAR UJALA
जगत सिंह गढ़िया।

Migrants returned home trying their hand at mushroom cultivation
महेंद्र सिंह डसीला। - फोटो : AMAR UJALA
महेंद्र सिंह डसीला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed