{"_id":"604f93018ebc3ee64f1cdf04","slug":"mgnrega-employees-movement-started-bageshwar-news-hld4183195148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण की मांग को मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण की मांग को मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
बागेश्वर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते मनरेगा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मनरेगा में तैनात कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। पूर्व में कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार भी किया था। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को धरने का नेतृत्व करते हुए हरीश चंद्र सिंह दानू ने आंदोलन की रूपरेखा बताई। कहा कि दो दिन तक ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारी धरना देंगे। तीसरे दिन कर्मचारी धरने में सहयोग करने के लिए देहरादून रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां मोहन राम, नरेंद्र सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह दानू, हिमांशु नेगी, गणेश सिंह, नीरज गिरी गोस्वामी, हिमांशु कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।