{"_id":"6677110e0ec8ec8e580ce64d","slug":"meeting-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107459-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 59.62 करोड़ की जिला योजना अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 59.62 करोड़ की जिला योजना अनुमोदित
Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वर्ष 2024-25 की जिला योजना के लिए परिव्यय निर्धारित हो गया है। वित्तीय वर्ष के लिए उनसठ करोड़ बासठ लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित की गई है।
शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री और सूबे के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल विकास, सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। इसमें जिला नियोजन समिति ने लोनिवि का 16 करोड़ 22 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया। जल संस्थान का 4 करोड़ 95 लाख, पेयजल निगम 85 लाख, प्राथमिक शिक्षा 2.45 लाख, माध्यमिक शिक्षा 3.20 लाख. राजकीय सिंचाई 5 करोड़, लघु सिंचाई 25 लाख, पशुपालन 2 करोड़ 98 लाख, उद्यान 3 करोड़ 79 लाख, दुग्ध 63 लाख, मत्स्य 2 करोड़ 15 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा एक करोड़ 40 लाख, खेलकूद 76 लाख, पीआरडी तीन करोड़ 53 लाख, उरेडा 75 लाख, सहकारिता 30 लाख, पर्यटन 1.40 लाख, कृषि विभाग 67.91 लाख, वन विभाग 30 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया। कृषि और वन विभाग के परिव्यय में 20-20 लाख की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने की सदस्यों ने मांग की।
मंत्री ने कहा कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार जिला योजना का बजट आठ प्रतिशत बढ़ाया गया है। स्वरोजगार पर विशेष बल दिया गया है। जिला योजना के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अगली जिला योजना में सम्मिलित होने वाले प्रस्ताव डीपीआर के साथ शामिल किए जाएंगे। अधिकारियों को हिदायत देते कहा कि अगली जिला योजना में जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले सभी प्रस्तावों को डीपीआर के साथ शामिल करें। डीएम अनुराधा पाल ने जिला योजना की गाइडलाइन से अवगत कराया। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, नियोजन समिति के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
आंचल कैफे का लोकार्पण
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकास भवन परिसर में आंचल कैफे का लोकार्पण किया। मछली के विपणन के लिए तैयार किए गए मत्स्य विभाग के वातानुकूलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।