{"_id":"6480ca8fdb2da7388e08ff78","slug":"meeting-of-sc-commission-bageshwar-news-c-8-1-162224-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर करें सड़कों का निर्माण, अन्यथा होगी कार्रवाई : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर करें सड़कों का निर्माण, अन्यथा होगी कार्रवाई : मुकेश
Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक लेते अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ एससी कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित बहुल क्षेत्रों के सड़कों की समीक्षा के दौरान कुछ क्षेत्रों से सड़कों के निर्माण कार्य कई वर्षों से लटके होने पर नाराजगी जताई। सड़क महकमे के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर आयोग की ओर से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयोग के अध्यक्ष कुमार ने बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों से केवल लक्ष्य प्राप्ति पर टिके रहने की बजाय शासन के सम्मुख मांग के अनुसार अधिक राशि के प्रस्ताव रखे के लिए कहा। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित करने, गरीबों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने, स्वरोजगारपरक योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के आवेदनकर्ता के ऋण आवेदन बैंक स्तर पर लंबित न रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने, शिक्षा के अधिकार के तहत अधिकतम गरीब बच्चों को लाभ दिलाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने को कहा। कृषि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार उपकरण देने, सहकारिता विभाग को ऋण वितरण में उद्यान विभाग के साथ समन्वय कर किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी हिमांशु वर्मा, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने बताई समस्याएं
बागेश्वर। बैठक से पूर्व विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेेश कुमार ने एससी के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं सुनी और योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालयों में एससी जाति के छात्रों को समुचित लाभ न मिलने, पगना में बन रही जलविद्युत परियोजना के निर्माण से पास के घरों में दरार पड़ने समेत अन्य समस्याएं रखीं। एससी बहुल गांवों का समुचित विकास नहीं होने की बात भी रखी। आयोग के अध्यक्ष कुमार ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता नहीं होनी चाहिए। एससी के लिए बनी योजनाओं का पात्र लोगों को हरसंभव लाभ दिलाया जाएगा। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, मथुरा प्रसाद, विनोद कुमार, नरेंद्र लाल, भगवती प्रसाद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।