फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of Pensioners Union

पेंशनर्स ने उठाई 18 महीने के डीए का भुगतान करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Pensioners Union
ागेश्वर के प्रकटेश्वर मंदिर में बैठक करते पेंशनर्स। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी-अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनर्स संगठन की बैठक में ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चर्चा की गई। पेंशनर्स ने तय किया कि आगामी 31 मार्च तक ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा, जबकि जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 20 अप्रैल की तिथि तय की गई। बैठक में पेंशनर्स ने 18 महीने के डीए का भुगतान करने सहित तमाम अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रकटेश्वर मंदिर में संगठन के अध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने त्रिवर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर मंथन किया। गहन चर्चा के बाद चुनाव की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते हुए पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड का विकल्प पत्र न्यायालय के निर्णय के बाद ही भरने की बात कही। कहा कि अभी कोर्ट ने सिर्फ गोल्डन कार्ड के नाम पर कटौती बंद करने का ही आदेश दिया है। बिना कोर्ट के निर्णय के विकल्प पत्र नहीं भरा जाएगा। पेंशनर्स ने जनवरी तक पिछले 18 महीने के डीए किश्त का भुगतान करने, गोल्डन कार्ड के नाम पर की गई कटौती का रुपया वापस करने की मांग की। बैठक में संगठन के अधिवेशन का शुल्क भी निर्धारित किया गया। इस मौके पर महामंत्री नारायण सिंह गढ़िया, बहादुर सिंह परिहार, प्रताप सिंह गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed