फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of DM in Bageshwar For Fire Control

वनाग्नि रोकने को इच्छुक ग्रामीणों को प्रशिक्षण दे वन विभाग:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Meeting of DM in Bageshwar For Fire Control
बागेश्वर में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक लेते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जंगल की आग रोकने के इच्छुक ग्रामीणों को जंगल की आग रोकने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकने में जनसहभागिता बढ़ेगी तो वनों को आग से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में शनिवार को हुई जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक में अग्नि सुरक्षा योजना के उद्देश्य, घटना के प्रकार, कारण, दुष्परिणाम, नियंत्रण आदि पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि आम लोग क्षेत्र में लगने वाली वनाग्नि की सूचना वन विभाग या कंट्रोल रूम को समय पर दे सके, इसके लिए अति संवेदनशील स्थलों पर वन विभाग और कंट्रोल रूम के नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाए। डीएम ने यूपीसीएल को पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आग रोकने के लिए जनसहभागिता बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उनके दायित्व निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटनाओं को कम करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियां आयोजित कर अधिकतम लोगों को जागरूक किया जाए। डीएफओ हिमांशु बागरी ने अग्निकाल के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक संजय सिंह, एसडीएम हर गिरि, ईई लोनिवि बागेश्वर राजकुमार सिंह, ईई कपकोट संजय पांडे, ईई जल संस्थान डीएस देवड़ी, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, जीएम उद्योग जीपी दुर्गापाल, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के तरीके बताए
बागेश्वर। दमकल विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा और लीसा डिपो छतीना में फायर रिस्क निरीक्षण किया। विभागीय कर्मचारियों ने संस्थानों में लगे अग्निशमन उपकरणों की जांच की। इस दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के लिए दमकल विभाग की ओर से फायर रिस्क निरीक्षण के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

एफएसएसओ महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी कांडा में लगे फायर उपकरणों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। फायर उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया और अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा की व्यवस्थाओं को चेक किया। दमकल कर्मियों ने लीसा डिपो में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed