{"_id":"64248b3ea09ad6751300f2f4","slug":"meeting-of-dm-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-97475-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति से डीएम नाराज
Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जता काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने अभियंताओं से कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। फेज-2 की पेयजल योजनाओं के टेंडर कराने और कार्य शुरू करने के निर्देश कार्यदायी संस्था पेयजल निगम, जल संस्थान और सिंचाई खंड के अभियंताओं को दिए। कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी और कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का तीसरे पक्ष से सत्यापन कराया जाएगा।
पेयजल निगम के ईई वीके रवि ने बताया कि फेज-2 में पेयजल निगम की 141 योजनाएं हैं। 140 कार्यों के टेंडर कराकर 120 योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया है। 20 योजनाओं के टेंडर कराकर अनुबंध कराए जा रहे हैं। एक योजना का टेंडर होना है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि 168 योजनाओं में से 156 के टेंडर कर दिए हैं। 12 के टेंडर होने हैं। 68 योजनाओं का कार्य शुरू कर दिया है। शेष कार्यों के अनुबंध किए जा रहे हैं। ईई सिंचाई केके जोशी ने बताया कि 112 योजनाओं में से 111 के टेंडर हो गए हैं। 65 योजनाओं में कार्य शुरू कर दिया गया है।