{"_id":"6480cf20eb3f225c300d8264","slug":"meeting-of-bdc-garur-bageshwar-news-c-8-1-161928-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले के कृषि प्रधान विकासखंड को सबसे कम कृषि यंत्र मिलने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले के कृषि प्रधान विकासखंड को सबसे कम कृषि यंत्र मिलने पर नाराजगी
Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत गरुड़ की बैठक मेंं पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कृषि प्रधान विकासखंड गरुड़ के किसानों को मांग से कम कृषि यंत्र मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गांवों में मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाने की मांग की। प्रभारी सीडीओ संगीता आर्या ने अधिकारियों से जनसमस्या को गंभीरता से लेने और मौके पर जाकर समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत योजनाओं का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने के लिए कहा।
क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिनखोली के ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि गरुड़ जिले का कृषि प्रधान विकासखंड है। इसके बावजूद कृषि विभाग ने पिछले वर्ष जिले में बांटे गए 255 पावर वीडर में से गरुड़ को मात्र 35 पावर वीडर दिए। यह संख्या बढ़नी चाहिए। मंगल राणा ने जल निगम और जल संस्थान से अनुसूचित जाति बहुल गांंव लखनी में पेयजल आपूर्ति की मांग की। ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा ने लौबांज-रतमटिया सड़क पर डामरीकरण, बीडीसी सदस्य ललित कबडोला ने कमलेख गांव की सड़क सुधारने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, गोपाल किरमोलिया, सुनीता आर्या, प्रकाश कोहली, हेमा परिहार, हेमा पंत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, उमा भट्ट, जीतेंद्र मेहता, कमला परिहार आदि ने भी गांवों की समस्या बताई। बैठक में सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डीएचओ आरके जोशी, बीडीओ केआर आर्या, सीएओ गीतांजलि बंगारी, आरईएस के ईई रमेश चंद्रा, नारायण सिंह किरमोलिया समेत कई अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।