फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting in bageshwar

हंगामे की भेंट चढ़ी जिला पंचायत की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Meeting in bageshwar
बागेश्वर में जिपं की बैठक में सवाल उठाते उपाध्यक्ष और सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। सदस्यों ने नियमानुसार समितियों का गठन न होने, गलत तरीके से नियुक्ति, अध्यक्ष द्वारा नियमों के विपरीत बजट की 30 प्रतिशत राशि विवेकाधीन कोष में रखने समेत तमाम मुद्दों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को घेरा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई जिला पंचायत सदस्य हरीश सिंह ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने बैठक का एजेंडा समय पर न देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सदस्यों का कहना था कि बैठक की शुरुआत में उन लोगों को एजेंडा दिया गया है। इसके बाद सदस्यों ने जिला पंचायत की विभिन्न समितियों के गठन में सदस्यों से राय नहीं ली गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि वह शिक्षा समिति के पदेन सभापति होते हैं लेकिन उन्हें ही पता नहीं है कि समिति में कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं। समितियों के गठन में पूरी तरह मनमानी की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिला पंचायत में नियमों के विपरीत नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्तियों में आरक्षण का भी पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बगैर बजट पास हुए धनावंटन कर दिया गया है। तमाम सदस्यों ने बजट का 30 प्रतिशत धन अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बड़थ्वाल सदस्यों को लिखित में दे चुके हैं कि अध्यक्ष का कोई विवेकाधीन कोष नहीं होता। पूरी बैठक के दौरान सदस्यों के निशाने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रहे। हंगामे के कारण बैठक में एजेंडे पर कोई चर्चा नहीं हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी आरोप नकार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों के विधिवत गठन तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा : परिहार
बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार बैठक के दौरान अध्यक्ष के बगल में लगाई गई जिला पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठे। वह सदन में सबसे पीछे की कुर्सी पर सदस्यों के साथ बैठ गए। उनका कहना था कि विधिवत समितियों का गठन होने तक वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। आठ माह बाद भी कार्यालय आवंटित न करने पर उन्होंने सवाल पूछा। अन्य सदस्यों ने भी इस पर सवाल उठाए।
तमाम महिला सदस्य विरोध में जमीन पर बैठ गईं
बागेश्वर। बैठक में हंगामे के बीच किसी बात को लेकर जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला और कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू के बीच बहस हो गई। गोपा ने अपर मुख्य अधिकारी से बैठक में सदस्यों के अतिरिक्त और कौन शामिल हो सकता है, इस पर नियमावली प्रस्तुत करने की मांग की। धपोला नाराजगी जताते हुए कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गईं। विरोध में उनके साथ जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, रेखा देवी भी जमीन पर बैठक गईं। एएमए ने नियमावली तलाशने के लिए कर्मचारी भेजा लेकिन कई घंटे तक नियमावली नहीं मिली।

सदस्यों को बांटी गई नमकीन मिली ओवरडेट
बागेश्वर। हंगामे की भेंट चढ़ी जिला पंचायत की बैठक में हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल ने नमकीन का पैकेट उठाते हुए सदन को बताया कि सदस्यों को एक्सपायरी डेट की नमकीन बांटी गई है। नमकीन के पैकेट पर उपभोग तिथि अप्रैल 2020 अंकित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed