{"_id":"59ac37d34f1c1b736a8b4792","slug":"meat-sellers-paid-chalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मीट विक्रेताओं का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मीट विक्रेताओं का चालान काटा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को प्रशासन और नगरपालिका ने मीट बाजार में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान गंदगी मिलने पर तीन मीट विक्रेताओं का चालान किया गया। उन्हें सफाई पर विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए। रविवार को डीएम श्याम सिंह राणा और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में मीट बाजार में छापेमारी की गई।
इस दौरान कई दुकानों में गंदगी पाई गई। मटन खुले में रखा था। तीन मीट विक्रेताओं का पांच-पांच सौ रुपये का चालान किया गया। उन्होंने विक्रेताओं को सफाई पर ध्यान देने को कहा। डीएम ने गंदगी इधर-उधर न फैलाने और मीट को ढककर रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों को कूड़ा-करकट व अन्य गंदगी भागीरथी नाले में न डालने की भी सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। किसी तरह की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में राजस्व व पालिका के कर्मी शामिल थे।