फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MDM Should Be Under Survilance

Bageshwar News: एमडीएम के समय भेदभाव रोकने को विभागीय निगरानी जरुरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
MDM Should Be Under Survilance
बागेश्वर में आयोजित एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन की बैठक का शुभारंभ करते प्रदेश और मंडल स्तरीय पद? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन के जिला इकाई की बैठक में प्रदेशभर के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के समय विद्यार्थियों के साथ भेदभाव के मामले उजागर होने पर चिंता जताई गई।संगठन ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए नियमित रूप से विभागीय निगरानी करने की मांग की। बैठक में अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष करम राम, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा और मंडलसीय अध्यक्ष जीएल टम्टा ने महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख कैंडल जलाकर किया। वक्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण, समाज में हो हरी उत्पीड़न और बढ़ रहे सामाजिक भेदभाव को लेकर चिंता जताई गई। पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार से इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, निजीकरण का विरोध, निजीकरण जरुरी होने पर एससी, एसटी, ओबीसी का भी ध्यान रखे जाने, अखिल भारतीय सेवाओं की तर्ज पर अखिल भारतीय न्यायिक परीक्षा करवाने, उपनल और आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की नियुक्तियों के स्थाईकरण में संवैधानिक आरक्षण का पालन करने, रोस्टर प्रणाली के दोषपूर्ण क्रियान्वयन को दूर करने, विद्यालयों में भोजन के समय हो रहे भेदभाव की निगरानी करने, अनुसूचित जाति समाज के साथ प्रदेशभर में भेदभाव व हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरि प्रसाद ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वामसेफ जीएस धौनी, हरीश चंद्र आगरी, दीनदायाल, शबनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed