{"_id":"626ecb88e17b781fe246e2c8","slug":"mbt-bycycle-rally-bageshwar-news-hld461259583","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 युवाओं ने साढ़े पांच किमी साइकिल चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 युवाओं ने साढ़े पांच किमी साइकिल चलाई
विज्ञापन
कपकोट में साइकिल रैली के शुभारंभ पर साइकिल चलाते विधायक, डीएम और अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। युवाओं को साहसिक खेलकूद और पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से कपकोट में एमबीटी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। विधायक सुरेश गढ़िया और डीएम विनीत कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। साढ़े पांच किमी की रैली में 40 युवाओं ने भागीदारी की।
केदारेश्वर मैदान में रैली को हरी झंडी दिखाते हुए विधायक गढ़िया ने क्षेत्र के युवाओं से साहसिक खेलकूद और पर्यटन को रोजगार का माध्यम बनाने को कहा। उन्होंने केदारेश्वर मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम को जल्द विकसित करने और युवाओं में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए राष्ट्र ध्वज लगाने की बात कही। इधर, डीएम ने कहा कि बैजनाथ में जलक्रीड़ा को विकसित करने के साथ ही कपकोट में साहसिक पर्यटन को बढ़ाने पर कार्य चल रहा है। जिला योजना के तहत नए पैराग्लाइडिंग साइट, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रेक रूट विकसित किए जाएंगे। जिले में एडवेंचर समिट कराने का भी प्रयास है। वहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, डीएसओ सीएस वर्मा आदि थे।
विधायक, डीएम, एसपी ने चलाई साइकिल
बागेश्वर। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक, डीएम, एसपी और पूर्व विधायक ने भी साइकिल चलाकर रैली में शामिल होने वालों की हौसलाअफजाई की और युवाओं को प्रेरित किया। रैली के बाद पर्यटन विभाग की ओर से 26 सदस्यों के दल को पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा के लिए रवाना किया गया।