फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Maximum 47.50 mm rain in Dangoli of Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर के डंगोली में सर्वाधिक 47.50 मिमी बारिश

Sat, 01 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Maximum 47.50 mm rain in Dangoli of Bageshwar
दुश्वारी:बागेश्वर के मंडलसेरा बाईपास में सड़क पर भरा पानी। संवाद
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह थमा। डंगोली में सर्वाधिक 47.50 मिमी, गरुड़ में 33, बागेश्वर में 22, कपकोट में 12.50 और लीती में नौ मिमी बारिश हुई। यह आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे तक के हैं। बारिश के कारण गर्मी के मौसम में शीतकाल जैसी ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार लोगों को गर्मी के मौसम का एहसास नहीं हुआ है। गर्मी में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा था। दोपहर 12 बजे बाद बादलों की अठखेली के बीच हल्की धूप निकली। शाम तक बारिश की संभावना बनी रही। संवाद
विज्ञापन



मंडलसेरा सड़क पर हुआ जलभराव
बागेश्वर। बारिश के कारण जिला मुख्यालय के भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस सड़क पर शनिवार को भी कई स्थानों पर पानी भरा था। इससे वाहन संचालन में दिक्कत आई। मंडलसेरा बाईपास के कई स्थानों पर गड्ढे पड़े हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो रहा है। निकास नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है। लोनिवि के जिम्मेदार अभियंता बाईपास को नहीं सुधार सके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल पेय, आइसक्रीम विक्रेताओं का धंधा हुआ मंदा
बागेश्वर। गर्मी के सीजन में बारिश की मार से शीतल पेय, आइसक्रीम विक्रेताओं का धंधा मंदा हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार की गर्मी का सीजन शीतकाल जैसा अनुभव करा रहा है। गर्मी के सीजन को देखते हुए शीतल पेय, आइसक्रीम के थोक विक्रेताओं के साथ ही फुटकर विक्रेताओं के पास शीतल पेय, आइसक्रीम का अच्छा-खासा स्टॉक है लेकिन मौसम की तब्दीली ने फिलहाल उनके अरमानों पर पानी फेर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed