फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Max tree stuck, injured six people

 मैक्स पेड़ से अटकी, छह लोग घायल

Wed, 12 Dec 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Max tree stuck, injured six people
पनुवानौला के समीप दुर्घटनाग्रस्त मैक्स। - फोटो : अमर उजाला
 दन्यां से अल्मोड़ा की ओर आ रही मैक्स जीप पनुवानौला के समीप गजा मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। संयोग से वाहन एक पेड़ से अटक गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सायं साढ़े तीन बजे पनुवानौला अस्पताल में ताला लटकने रहने से सभी घायलों को 10 किमी दूर बाड़ेछीना अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। वाहन में नौ यात्री सवार थे। चालक समेत तीन लोगों को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


मैक्स जीप संख्या यूके-04-टीए-3615 दन्यां से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। सायं करीब साढ़े तीन बजे पनुवानौला से करीब एक किमी आगे गजा मोड़ पर वाहन को पास देते समय चालक संतुलन खो बैठा और मोड़ नहीं काट सका। चालक धर्मानंद का कहना है कि स्टेयरिंग लॉक हो गया था। मैक्स सड़क के किनारे चीड़ के बड़े पेड़ से टकराकर अटक गई। यदि वाहन पेड़ पर नहीं अटकता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में ध्याड़ी निवासी भवान सिंह (56) के पीठ, धनुली देवी पत्नी दीवान सिंह (58) के हाथ, दीवान सिंह (65) पुत्र नैन सिंह के सिर पर चोट लगी है। इसके अलावा विक्की प्रसाद (23) पुत्र हरीश राम, कविता कुटियाल (28), कैलाश लास साह (35) को भी हल्की चोटें आई हैं। साढ़े तीन बजे पनुवानौला अस्पताल के बंद होने की सूचना मिलने पर सभी घायलों को दूसरे वाहन से 10 किमी दूर बाड़ेछीना अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काेट
पनुवा
नौला अस्पताल के डॉक्टर अवकाश पर चल रहे हैं, जबकि फार्मासिस्ट तीन बजे तक अस्पताल में ड्यूटी में थे। 
डॉ. बीबी जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, विकासखंड धौलादेवी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed